फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sewika murder matter

रीढ़ की हड्डी टूटने, सिर और सीने पर गंभीर चोट से हुई मौत

Sat, 04 Dec 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
sewika murder matter
रीढ़ की हड्डी टूटने, सिर और सीने पर गंभीर चोट से हुई मौत
विज्ञापन

कबीर आश्रम में सेविका की मौत का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई मौत की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के कुकुत्था नदी के किनारे कबीर आश्रम में जमुनी देवी (85) नाम की सेविका की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी का इलाज कराने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेविका के रीढ़ की हड्डी टूटने, कान पर सिर में धारदार हथियार से चोट लगने व सीने पर गंभीर वार से फेफड़ा फटने से मौत की पुष्टि हुई है। उधर, पुलिस ने हत्यारोपी की आपराधिक हिस्ट्री का भी पर्दाफाश किया है।

हत्यारोपी परशुराम पांडेय गगहा थाने के गांव चड़ेरिया निवासी है। पुलिस ने बताया है कि हत्यारोपी के खिलाफ गगहा थाने में गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत पांच अलग-अलग मामलों में केस दर्ज हैं। वहीं, सेविका हत्याकांड की वजह जानने में पुलिस तहकीकात कर रही है, लेकिन हत्या के 24 घंटे बाद भी असफल रही है। हत्या की वजह की तह तक पुलिस की जांच अभी नहीं पहुंची है। लेकिन छानबीन व प्रत्येक बिंदु की सिर्फ जांच करने की बात कही जा रही है। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी का इतिहास आपराधिक है। कहीं से आश्रम पर पहुंचकर मार पीटकर हत्या कर दी। वजह क्या है, अभी इसकी गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। जल्द ही पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed