{"_id":"60d759018ebc3e32a7166a7c","slug":"sewan-gorakhpur-demu-started-kushinagar-news-gkp3996236167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेमू ट्रेन का शुरू हुआ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेमू ट्रेन का शुरू हुआ संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू, मिली राहत
पडरौना/तमकुहीरोड (कुशीनगर )। कोरोना की दूसरी लहर का कहर कम होने के बाद शनिवार से कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। सीवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन शुरू हो जाने से इस रूट के यात्रियों की मुश्किलें कुछ कम होंगी।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग यूपी और बिहार को जोड़ती है। कोरोना की पहली लहर में लगभग एक साल तक तथा दूसरी लहर में लगभग डेढ़ माह तक इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया था। बिहार जाने का दूसरा सस्ता साधन न होने से लोगों को दिक्कत हो रही थी। शनिवार से इस रूट पर सीवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। पहले दिन यह ट्रेन सीवान से 7.55 बजे चलकर 9.48 बजे तमकुहीरोड, 10.30 बजे पडरौना और 11.15 बजे कप्तानगंज पहुंची। पहले दिन ट्रेन में यात्रियों की संख्या सामान्य रही। ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाने और अन्य ट्रेनों के चलाए जाने की स्वीकृति मिल जाने पर व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा, प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, मायाशंकर निर्गुणायत, दीनबंधु जायसवाल, पप्पू जायसवाल, राहुल सोनी, नीरज वर्मा आदि ने खुशी जताई है। तमकुहीरोड स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस का कहना था कि एक सप्ताह के अंदर गोमतीनगर-छपरा कचहरी और गोरखपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।