{"_id":"6ab82c2291068d16c80545ff","slug":"severe-damage-to-crops-ranging-from-paddy-and-sugarcane-to-vegetables-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-168842-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धान-गन्ने से लेकर सब्जियों तक को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धान-गन्ने से लेकर सब्जियों तक को भारी नुकसान
विज्ञापन
सुकरौली। लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने से धान की फसल प्रभावित हुई है, वहीं गन्ने की फसल गिरने और सब्जियों के खराब होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गांव-देहात में कई जगह खेतों में पानी जमा होने के कारण फसलें सड़ने की स्थिति में पहुंच गई हैं।
क्षेत्र के किसान बैजनाथ, सुरेश, अशोक कुमार, सत्येंद्र, राधेश्याम, दीपक आदि ने बताया कि लगातार बारिश से धान के खेतों में पानी भर गया है। कई स्थानों पर गन्ने की फसल गिर गई है। सब्जी किसानों की स्थिति और खराब है। लौकी, झमराव, अमराव सहित अन्य सब्जियों की बेलें और मचान गिर गए हैं। तैयार सब्जियां भी खराब होने लगी हैं।
बारिश के कारण गांवों की पगडंडियों और संपर्क मार्गों पर भी जलभराव हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। किसानों ने प्रशासन से राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम से गांव-गांव फसल नुकसान का सर्वे कराने, क्षति का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने तथा प्रभावित किसानों को कृषि संबंधी राहत और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।