फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Several trains arrived late in Kaptanganj.

Kushinagar News: कप्तानगंज में विलंब से पहुंचीं कई ट्रेनें

Sat, 27 Dec 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Several trains arrived late in Kaptanganj.
कप्तानगंज। कोहरे ने ट्रेनों की गति को धीमी कर दिया है। लंबी दूरी की ट्रेनें दो से आठ घंटे तक विलंब से चल रही हैं। स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री ठंड के चलते ठिठुरते दिखे। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस आठ घंटे, साप्ताहिक एक्सप्रेस सात घंटे, अवध एक्सप्रेस तीन घंटे और अमरनाथ एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के कारण यहां से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थाने रूट की ट्रेनों का संचालन होता है। यहां से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोटा, जम्मू कश्मीर, कोलकता सहित अन्य छोटे-बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। इसके चलते स्टेशन पर हर समय यात्रियों की भीड़ रहती है। बीते करीब एक सप्ताह से पड़ रही भीषण ठंड और कोहरे के कारण जहां यात्री परेशान हैं, वहीं घने कोहरे ने ट्रेनों की गति धीमी कर दी है। हालत यह है कि आनंद विहार से कप्तानगंज आने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से पहुंची। सप्तक्रांति सुपर फास्ट निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से पहुंची। सहरसा साधारण एक्सप्रेस निर्धारित समय से डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से पहुंची। कप्तानगंज से आनंद विहार को जाने वाले वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस निर्धारित समय से सात घंटे विलंब रही। इसी तरह चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस निर्धारित समय से आठ घंटे, कप्तानगंज से जम्मू कश्मीर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब और कप्तानगंज से मुंबई तक जाने वाली अवध एक्सप्रेस निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंची। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पड़ रही कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन में इस तरह की गड़बड़ी देखने को मिल रही है। फिर भी ट्रेनों का संचालन समय पर हो इसके लिए पूरी गंभीरता बरती जा रही है।
विज्ञापन


0000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed