फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seven year old girl dies after being hit by pickup

Kushinagar News: पिकअप की चपेट में आई सात वर्षीय बालिका की मौत

Mon, 17 Jun 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Seven year old girl dies after being hit by pickup
कप्तानगंज। थाना की ग्राम सभा पटखौली निवासी इंद्रजीत यादव की सात वर्षीय बेटी अनुष्का यादव रविवार की सुबह 6:30 बजे गांव से गुजरे कप्तानगंज-बोदरवार मार्ग को पार करते समय पिकअप की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वह सड़क के दूसरी तरफ फूल तोड़ने जा रही थी। परिजन उसे कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा पटखौली निवासी इंद्रजीत यादव की सात वर्षीय बेटी अनुष्का यादव रविवार को सुबह करीब 6:30 बजे के गांव के सामने कप्तानगंज-बोदरवार सड़क को पार कर पूजा के लिए फूल तोड़ने जा रही थी। जैसे ही वह सड़क पर पहुंची, बोदरवार की तरफ से आ रहे एक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पिकअप की गति इतनी तेज थी कि अनुष्का गाड़ी में फंस गई। लोगों ने किसी तरह उसे पिकअप से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएससी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटनास्थल पर ही पिकअप छोड़कर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को थाने भेजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप पुलिस के कब्जे में है। चालक मौके से फरार है। तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


0


तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी अनुष्का
इंद्रजीत यादव के दो पुत्र 15 वर्षीय अमन व 10 वर्षीय अनुज हैं। बेटी अनुष्का सबसे छोटी थी। इंद्रजीत बच्चों व पत्नी फूलमती देवी साथ रहते हैं। इंद्रजीत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत की खबर सुनते मां फूलमती रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। दोनों भाई बहन के शव से लिपटे हुए थे। इस पीड़ा को देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed