फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seven outsourcing employees, including the EO, were found absent.

Kushinagar News: ईओ समेत आउटसोर्सिंग के सात कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Fri, 21 Aug 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Seven outsourcing employees, including the EO, were found absent.
कसया। नगरपालिका कार्यालय में बृहस्पतिवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया। सुबह करीब 10 से 10:30 बजे तक चले निरीक्षण के दौरान ईओ अंकिता शुक्ल समेत आउटसोर्सिंग के सात कर्मचारी अनुपस्थित थे। कई कर्मचारी कई दिनों से बिना हस्ताक्षर किए ही ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने उपस्थित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन

एसडीएम के कार्यालय पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने गेट बंद कराकर जांच शुरू कराई, ताकि न कोई बाहर जा सके और न ही कोई अंदर आ सके। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में आउटसोर्सिंग के 36 कर्मचारियों में सात अनुपस्थित मिले। वरिष्ठ लिपिक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि ईओ अभी कार्यालय नहीं आई हैं। उपस्थिति पंजिका की जांच में कई कर्मचारियों के नियमित रूप से हस्ताक्षर नहीं किए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने जन्म प्रमाणपत्र और नामांतरण से संबंधित कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरपालिका की संपत्तियों के रखरखाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा। सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए रोस्टर के अनुसार सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र स्वच्छ और साफ-सुथरा रहना चाहिए।

इस संबंध में एसडीएम विवेक मिश्र ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय के निरीक्षण में कई कमियां सामने आई हैं। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। उनके स्तर से कर्मचारियों को कार्यपद्धति में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed