फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seven inter colleges will be out of the debar list and will become examination centers

Kushinagar News: डीबार सूची से बाहर होंगे सात इंटर कॉलेज, बनेंगे परीक्षा केंद्र

Fri, 29 Aug 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Seven inter colleges will be out of the debar list and will become examination centers
पडरौना। बोर्ड परीक्षा में मिली विभिन्न अनियमितता की वजह से डिबार हुए जिले के सात विद्यालयों को अब डिबार सूची से बाहर किया जाएगा। इन विद्यालयों को डिबार सूची से बाहर करने का निर्णय जिला परीक्षा समिति की तरफ से किया गया है। इसकी सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दी गई है। डिबार सूची से बाहर होने के बाद वर्ष 2026 की परीक्षा में इन विद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से वर्ष 2022 में आयोजित बोर्ड परीक्षा के दौरान कौमी एकता कन्या इंटर काॅलेज, गुरवलिया, किसान इंटर काॅलेज बलकुड़िया, अर्शवादी कन्या इंटर काॅलेज रेयाजनगर, ब्रम्हर्षि योगीराज देवरहा बाबा इंटर कॉलेज गुरवलिया, रामाशंकर जी बरनवाल मेमोरियल शिक्षण संस्थान इंटर काॅलेज सौंदिया बुजुर्ग, राम नरायन यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया और चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर काॅलेज छहूं पर कई अनियमितता मिली थी। इसको गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर की संस्तुति पर तीन वर्ष के लिए डिबार घोषित कर दिया गया था। अब इन विद्यालयों को डिबार सूची से बाहर करने का निर्णय लिया गया है। बीते 18 जुलाई को हुई जिला परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। परीक्षा समिति की तरफ से लिए निर्णय को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2022 में हुए बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले के सात विद्यालयों में अनियमितता मिली थी। इसको गंभीरता से लेते हुए तीन वर्ष के लिए डिबार घोषित कर दिया गया था। निर्धारित समय पूरा होने के बाद इन विद्यालयों को डिबार सूची से बाहर करने के लिए जिला परीक्षा समिति की तरफ से हुई बैठक में निर्णय लिया गया है। समिति के निर्णय से बोर्ड को सूचित कर दिया गया है। अब इन विद्यालयों को भी वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में परीक्षाकेंद्र बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed