{"_id":"639cb2680eccb348bf158e50","slug":"seven-injured-in-separate-road-accidents-kushinagar-news-gkp461152238","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात घायल
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात घायल
पनियहवा और सालिकपुर पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा
खड्डा। पनियहवा व सालिकपुर के पास एनएच-727 पर 20 घंटे के अंदर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। इनमें चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार देर रात हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पनियहवा पुलिस पिकेट के पास ट्रैक्टर-ट्राली व कार की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कार सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। कार में सवार खड्डा निवासी राम मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, सामर्थ्य मिश्रा और रजनी मिश्रा बिहार से लौट रहे थे। चारों को तुर्कहां सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अभिषेक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर बाद इसी सड़क पर खड्डा थाना क्षेत्र में सालिकपुर पुलिस चौकी के पास हुई। यह दुर्घटना बाइक व ट्रैक्टर-ट्राली में हुई। एक ही बाइक पर तीन लोग सवार होकर पनियहवा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान वे दुर्घटना में घायल हो गए। घायल बाइक सवार दीपक, संगम और दुर्गेश छोटकी बैरिया थाना लौकरिया (बगहां) बिहार के निवासी हैं। तीनों को भी तुर्कहां सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।