फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seva Sankalp Abhiyan launched, message of developed India echoed in the rally

Kushinagar News: सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, रैली में गूंजा विकसित भारत का संदेश

Fri, 18 Sep 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Seva Sankalp Abhiyan launched, message of developed India echoed in the rally
पडरौना। सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन बुधवार को सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं की भागीदारी से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रभातफेरी और जागरूकता रैली निकालकर छात्राओं ने जनसेवा, स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के दौरान ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विद्यालयों में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रभातफेरी निकाली। हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर छात्राएं लोगों को स्वच्छता अपनाने, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करती नजर आईं। इसके बाद विद्यालय परिसर में रंगोली, पोस्टर और निबंध लेखन समेत विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं कराई गईं। छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प को अपनी रचनाओं में उकेरा।
विज्ञापन

तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, लोकमान्य इंटरमीडिएट कॉलेज, जानकी नगर परिसर में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर पोस्टर और निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। विद्यार्थियों ने शिक्षा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी सोच को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। अंत में प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौरा बाजार संवाद के अनुसार, कस्तूरबा विद्यालय जौरा बाजार की तरफ से रैली निकाली गई। इसमें लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा का अधिकार और स्वास्थ्य चेतना के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। रैली तिवारी टोला, जौरा बाजार, मुख्य चौराहो से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। वहां प्रधानाध्यापक विजय लक्ष्मी पाठक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। विद्यालय का उद्देश्य किताबी ज्ञान देने के साथ बच्चों को जिम्मेदार व संवेदनशील नागरिक बनाना भी है। जब नौनिहाल खुद सड़क पर उतरकर सामाजिक सरोकारों का संदेश देते हैं, तो उसका समाज पर गहरा व सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस दौरान रवीना सागर, मुरली कुमार सिंह, सुशील कुमार, बाबूलाल यादव, रमेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed