{"_id":"6a399f1b2721bc293c0cc292","slug":"service-lane-on-mavan-drain-caves-in-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162302-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मवन नाले पर बनी सर्विस लेन धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मवन नाले पर बनी सर्विस लेन धंसी
Tue, 23 Jun 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
मेहड़ा के पास मवन नाले पर पुल निर्माण के बगल में बने सर्विस लेन धस जाने से जान जोखिम में ढालकर
कप्तानगंज। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर मेहड़ा गांव के पास निर्माणाधीन नए पुल के बगल में पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई गई सर्विस लेन धंस जाने से सोमवार को आवागमन प्रभावित रहा। लोगों को खतरा मोल लेकर नाले को पार करना पड़ा।
महराजगंज से नहर का पानी मवन नाले में आने से निर्माणाधीन पुल के पास बांध टूट जाने से खेतों में पानी भर गया। इससे नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को सर्विस लेन को उखाड़ दिया था। इससे आवागमन बाधित हो गया था।
प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को सर्विस लेन का पुनर्निर्माण कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सीमेंट का पाइप डालकर सर्विस लेन का निर्माण कराया और रविवार को आवागमन बहाल करा दिया गया। लेकिन, निर्माण कार्य में लापरवाही से सर्विस लेन दोबारा धंस गई।
विज्ञापन
सोमवार तड़के ट्रक सर्विस लेन में फंस जाने से यातायात बाधित हो गया। पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को नाले के किनारे से होकर गुजरना पड़ा। कई लोग पानी में गिर भी गए।
लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन से ट्रक को बाहर निकाला गया, लेकिन बाद में डीसीएम वाहन फंस गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के दौरान न तो लोक निर्माण विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी और न ही ठेकेदार का कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद था। एसडीएम मोहम्मद जफर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया है कि सर्विस लेन पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए तथा निगरानी रखी जाए। संवाद