फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Servant murdered in ancient Kabir Ashram

प्राचीन कबीर आश्रम में सेविका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Dec 2021 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Servant murdered in ancient Kabir Ashram
प्राचीन कबीर आश्रम में सेविका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बिहार के बक्सर जिले की निवासी थीं सेविका
कसया (कुशीनगर)। नगर के प्राचीन कबीर आश्रम में 85 वर्षीय सेविका की बृहस्पतिवार की शाम हत्या हो गई। मौके से हत्यारोपी की गिरफ्तारी भी हो गई है। पुलिस ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, आश्रम के संचालक की तहरीर पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर-सात सिद्धार्थनगर में कुकुत्था नदी के किनारे प्राचीन कबीर आश्रम स्थित है। आश्रम पर जमुनी देवी (85) सेविका थीं। वह बिहार प्रांत के बक्सर जिले के राजपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सैंथू की निवासी थीं। आश्रम में लंबे समय से रहती थीं। आश्रम संचालक असलदास की तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया है कि बृहस्पतिवार की शाम नागा साधु परशुराम नशे की हालत में सेविका के पास पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने के बाद हत्या कर दी। हत्या की वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी नागा साधु को गिरफ्तार कर लिया है। वह गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के चिदरिया गांव का निवासी है।
विज्ञापन

इस संबंध में कसया थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय का कहना है कि मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज हो गया है। हत्या का कारण जानने के लिए हत्यारोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed