{"_id":"67d2ff2c320ce2e8bf03d671","slug":"sensation-due-to-animal-killing-in-barwa-patti-area-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-133779-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बरवा पट्टी क्षेत्र में पशु हत्या से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बरवा पट्टी क्षेत्र में पशु हत्या से सनसनी
Thu, 13 Mar 2025 09:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
बरवापट्टी। क्षेत्र में पशु की हत्या से क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। बीती रात भोला गुप्ता निवासी अमवाखास टोला नंदपुरा दशहवा के घर के अंदर बंधा पशु चोरी हो गया। बृहस्पतिवार को सुबह भोला गुप्ता को पता चला कि उनके पशु को नंदपुर दशहवा स्थित कब्रिस्तान के बगल में काट दिया गया है। जहां पशु की हत्या की गई है वह वह बिहार के भितहा थानाक्षेत्र में बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही बरवापट्टी पुलिस मौके पर पहुंच गई और इसकी सूचना भितहा पुलिस को दी। बिहार पुलिस ने पशु को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर ने कड़ा निर्देश दिया कि अपराधी कहीं का हो, बख्शा नहीं जाएगा। बरवापट्टी थानाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने बताया कि पशु की हत्या बिहार में हुई है। स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जिले की पुलिस भी छानबीन कर रही है। संवाद