फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   senior citizen dead in an accident

हादसे में बुजुर्ग की मौत, युवक घायल

Thu, 10 Oct 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
senior citizen dead in an accident
हादसे में बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बरडीहा-कुंदूर मार्ग पर हुए हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के लिए लेकर जाते समय मौत हो गई। इसके अलावा रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरडीहा से कुंदूर जाने वाले रास्ते पर अवरही कृतपुरा गांव के समीप शाम चार बजे रामहरख निषाद (75) एक स्कूल बस की चपेट में आकर घायल हो गए। महराजगंज जिले के परतावल बाजार की स्कूल बस बच्चों को छोड़कर वापस लौट रही थी। घायल रामहरख को लेकर परिजन इलाज कराने मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही रामहरख की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस बस को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज चौराहे पर रिश्तेदार के घर से अपने घर कोटवा जाते समय ट्रैक्टर टाली की चपेट में आने से 26 वर्षीय शंभू गुप्ता घायल हो गए। कप्तानगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद शंभू को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइकों के साथ पकड़ा गया
पडरौना। कसया पुलिस बृहस्पतिवार को कस्बे के दीनदयाल नगर निवासी व्यक्ति को चोरी की तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी विनोद कुमार मिश्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कसया पुलिस ने गुफरान पुत्र मकबूल निवासी वार्ड नं. 27 दीनदयाल नगर थाना कसया को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने चोरी की तीन बाइकों के विषय में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर इन गाड़ियों को बरामद कर लिया गया। पकड़े गए गुफरान के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
सड़क से हटाया गया अतिक्रमण
पडरौना। यातायात पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को पडरौना नगर की सड़क पर से ठेले व खोमचों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया। इसके अलावा यातायात प्रभारी ने टैंपो व जीप चालकों के साथ मीटिंग कर वाहन पंजीकरण व ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य कागजात दुरूस्त रखने का निर्देश दिया।

टीएसआर्ल परमहंस ने बताया कि वाहन मालिकों व चालकों को बताया गया कि गाड़ी चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जरूर देख लें एवं नशे के आदी व्यक्ति को वाहन चलाने को कदापि न दें। साथ ही उन्हें यातायात नियमों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed