फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   selling of girls matter

Kushinagar News: एक युवती को धान की फसल काटने के बहाने ले जाकर बेचने पर चर्चा में आई पूजा यादव

Sun, 23 Jul 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
selling of girls matter
एक युवती को धान की फसल काटने के बहाने ले जाकर बेचने पर चर्चा में आई पूजा यादव
विज्ञापन

नोट- सर, पूजा यादव के मामले की विवेचक मीटिंग में हैं। इसलिए बात नहीं हो सकी। नौ बजे के बाद बात हो पाने की संभावना है।
लड़कियों को बहलाकर बेचने में कुशीनगर के एक ही गांव की दो महिलाएं सोनभद्र में रहीं सक्रिय
पूजा के खिलाफ जारी है गैरजमानती वारंट, नहीं मिलने पर हुई कुर्की की नोटिस
दूसरी महिला 15 अक्तूबर को हुई थी गिरफ्तार, अब है जेल में

संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। सोनभद्र सहित अन्य जनपदों से लड़कियों को झांसे में लेकर उन्हें बेचने वालों में कुशीनगर की दो महिलाएं भी सक्रिय रही हैं। दोनों महिलाएं एक ही गांव की निवासी बताई जा रही हैं। इनमें एक तो अक्तूबर महीने में ही गिरफ्तार कर ली गई, लेकिन दूसरी महिला अब तक फरार है। वह अपने एक रिश्तेदार के घर रहकर इन गतिविधियों को अंजाम देती थी। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। यहां तक कि अब उसके घर की कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के जमुआन टोला की रहने वाली पूजा यादव पत्नी शिवशंकर यादव पर पुलिस रिकाॅर्ड में लड़कियों को बहलाकर भगाने और शादी के लिए बेचने के मामले में दर्ज है। उसके खिलाफ सोनभद्र जिले के ओबरा थाने में केस दर्ज है। न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी है। कोर्ट में प्रस्तुत न होने पर उसके खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी हुआ है। फिर भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

अभी शुक्रवार को सोनभद्र जिले के ओबरा थाने की पुलिस उसके घर कुर्की का नोटिस लेकर पहुंची थी और उसके घर पर चस्पा किया था। इस पुलिस टीम का नेतृत्व ओबरा थाने के एसआई अंजनी उपाध्याय कर रहे थे। उन्हाेंने बताया कि पूजा यादव नाम की इस महिला ने बड़ा रैकेट खड़ा कर लिया है। यह लड़कियों को बहला-फुसलाकर बेचने का काम करता है। हालांकि, तुर्कपट्टी थाने की पुलिस इस महिला के इतने गंभीर मामले में संलिप्तता से बेखबर थी। तुर्कपट्टी पुलिस का कहना था कि अब इस महिला के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र में है पूजा की रिश्तेदारी
सोनभद्र जिले के पुलिस सूत्रों की मानी जाए तो कोन थाना क्षेत्र में पूजा यादव की रिश्तेदारी है। वहां वह आती-जाती थी। धीरे-धीरे उसका संपर्क बढ़ता गया और वह लड़कियों को बेचने वाले गिरोह से जुड़ गई। कई लड़कियों को झांसे में लेकर बेच चुकी है। इस मामले में उसके खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। जब लड़कियां बरामद हुईं तो पूछताछ और उनके दिए बयान में पूजा यादव का नाम आया। वह लड़कियों को अच्छे परिवारों में शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाती थी। अपने रिश्तेदार के घर रखती थी और वहां से बेच देती थी।

रजवंती को बेचने के बाद आई सुर्खियों में
पुलिस सूत्रों की मानी जाए तो पूजा जुबैल थाना क्षेत्र की रजवंती नाम की एक युवती को धान काटने के लिए काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई। युवती को शादी के नाम पर बेच दिया। युवती किसी तरह छूटकर पुलिस के पास पहुंची। यह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई थी। पुलिस ने पूजा के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह पुलिस के हाथ अब तक नहीं लग सकी है।

पूजा के गांव की एक अन्य महिला भी थी संलिप्त, अब जेल में
ओबरा पुलिस के मुताबिक, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ही बरवा राजापाकड़ गांव के जमुआन टोला की मैना यादव पत्नी छोटेलाल भी लड़कियों को बहलाकर बेचने में संलिप्त थी। उसके खिलाफ ओबरा कोतवाली में 11 अगस्त को न्यायालय के आदेश पर लड़कियों का अपहरण कर बेचने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में वहां की पुलिस ने कई अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया था। ओबरा पुलिस ने मैना यादव को 15 अक्तूबर को चोपन बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। अब वह जेल में है।

ओबरा की सीओ कर रहीं जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूजा यादव से जुड़े मामलाें की जांच ओबरा की सीओ चारु द्विवेदी को मिली है। वह इस मामले की जांच कर रही हैं। कोर्ट से मिले आदेश के क्रम में उनकी ओर से एसआई और सिपाहियों को पूजा के घर कुर्की का नोटिस चस्पा करने के लिए भेजा गया था।



लड़कियों को बहलाकर बेचने के मामले में कुशीनगर की पूजा यादव, मैना यादव और बिहार के राजेश यादव के खिलाफ ओबरा थाने में केस दर्ज है। इन दोनों महिलाओं ने एक युवती को बहलाकर उसकी मर्जी के खिलाफ राजेश यादव के साथ शादी कराई थी। इनमें मैना यादव और राजेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, वे अब जमानत पर छूट गए हैं, लेकिन पूजा यादव फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 19 जून को मैं कुशीनगर गई थी। तुर्कपट्टी थाने के एसओ के साथ पूजा के गांव भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिली। उसके बाद कोर्ट से 82 के आदेश के तहत उसके घर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया गया।



डॉ. चारु द्विवेदी, सीओ ओबरा (सोनभद्र) एवं विवेचक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed