{"_id":"614cb7648ebc3efd187bc4cc","slug":"sellers-of-stolen-jewelery-caught-kushinagar-news-gkp410331031","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
चोरी के आभूषण बेचने वाले पकड़े गए
100 से अधिक बार एक ही विक्रेता को बेचा आभूषण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गड़हिया में मंगलवार को दिनदहाड़े प्रो. डॉ. राकेश प्रताप शाही के घर चोरी में जिस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा था, उसका गिरोह सात वर्षों से सक्रिय बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो विभिन्न क्षेत्रों से आभूषण चुराकर बेचता है। इस गिरोह के कुछ सदस्यों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रोफेसर के घर से चोरी के मामले में गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर कुशीनगर सहित गोरखपुर, देवरिया तक पुलिस टीम का छापा मार चुकी है। इस गिरोह के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तुर्कपट्टी थाने के एसओ आनंद गुप्ता के साथ कसया थाने के एसओ अखिलेश सिंह, हाटा के कोतवाल जयप्रकाश पाठक और स्वॉट टीम प्रभारी अमित शर्मा सहित पुलिस की चार टीमें छापा मारकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह गिरोह गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया सहित अन्य जिलों में सात वर्षों से सक्रिय है। पता चला है कि चोरों ने गोरखपुर के एक ही स्वर्ण व्यवसायी को 100 से ज्यादा बार आभूषण बेचा है। स्वॉट टीम प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि कुछ संदिग्धों से कसया थाने में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस को बड़े खुलासे की उम्मीद है।