{"_id":"69fcfb12b1d25a7033033918","slug":"self-enumeration-drive-to-continue-until-may-21-photographs-will-be-provided-to-the-dpro-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-159399-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 21 मई तक चलेगा स्व गणना अभियान, डीपीआरओ को उपलब्ध कराया जाएगा फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 21 मई तक चलेगा स्व गणना अभियान, डीपीआरओ को उपलब्ध कराया जाएगा फोटो
Fri, 08 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 08 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
- प्रचार-प्रसार के लिए सेल्फी प्वाइंट, बैनर, पोस्टर व जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे
पडरौना। जिला प्रशासन की ओर से जनगणना-2027 को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के मिले निर्देशों के मुताबिक, जिले भर में 21 मई तक स्व गणना अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोग खुद अपनी गणना कर सकेंगे और दूसरे लोगों को प्रेरित भी करेंगे। डीएम ने बताया कि गणना के प्रचार-प्रसार के लिए सेल्फी प्वाइंट, बैनर, पोस्टर व जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन अपनी जन जागरूकता कार्यक्रमों से जुड़ी गतिविधियों का फोटो डीपीआरओ को उपलब्ध कराएं। गांव और ब्लॉक स्तर पर गणना के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम प्रधान, शिक्षक, आशा, एएनएम, पंचायत सचिव, लेखपाल, स्वयं सहायता समूह, एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों व अभिभावकों का प्रेरित किया जाएगा। वहीं, आशा कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह की बैठकों के जरिए महिलाओं को स्व गणना पोर्टल की जानकारी दी जाएगी जाएगी। डिजिटल सहायता के तहत सीएससी और जन सेवा केंद्रों पर पहुंचने वाले लोगों को स्व गणना में मदद की जाएगी। कम डिजिटल जानकारी वाले परिवारों को विशेष सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों, गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और औद्योगिक इकाइयों को भी प्रचार-प्रसार और लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नगर निकाय, स्वास्थ्य, शिक्षा,बाल विकास व राजस्व विभाग को अपने-अपने क्षेत्र में सहभागिता तय करने के लिए कहा गया है। सभी सूचनाएं जनसूचना अधिकार से बाहर और गोपनीय रहेंगी। इसके तहत प्रगणक व सुपरवाइजरों को सही साझा कर सम्मान करें।