{"_id":"6502085677d2b4a2450ac344","slug":"secretarys-working-style-angers-chiefs-warns-of-protest-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-4501-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सचिव की कार्यशैली से प्रधानों में आक्रोश, प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सचिव की कार्यशैली से प्रधानों में आक्रोश, प्रदर्शन की चेतावनी
Thu, 14 Sep 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। काफी दिनों से ब्लॉक में जमे सचिव के खिलाफ प्रधान लामबंद हो गए हैं। बुधवार को प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश कुमार राय के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख और कार्यवाहक बीडीओ, प्रशिक्षु डिप्टी कलक्टर को मांगपत्र सौंपकर सचिव को हटाने की मांग की। प्रधानों ने कहा कि कमीशन मांगने और एक प्रधान के पति को धमकाने का कुछ दिन पूर्व ऑडियो भी वॉयरल हुआ था। लेकिन, प्रभावशाली सचिव के खिलाफ अबतक जांच तक नहीं कराई गई।
प्रधानों ने कहा कि ब्लॉक पर तैनात सचिव बीएन राव अपने कलस्टर के ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसको लेकर कई प्रधानों से कहासुनी और कमीशन का रुपये मांगने का ऑडियो भी वॉयरल हो चुका है। विभागीय अधिकारियों की शह से का मनोबल बढ़ता जा रहा है। प्रधानों ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई या स्थानांतरण नहीं किया गया तो प्रधान संघ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा। इसके पूर्व 19 सितंबर को ब्लॉक गेट पर प्रदर्शन करेगा। सचिव बीएन राय का कहना है कि आरोप निराधार है। इस दौरान जाकिर हुसैन, सुविंद चौहान, अब्दुल मन्नान, मजीबूल होदा, धीरज सैनी, गणेश गुप्ता,ललन सिंह पटेल मौजूद रहे।