फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Search till Faizabad-Lucknow, still the accused was not found

Kushinagar News: फैजाबाद-लखनऊ तक तलाश, फिर भी आरोपी नहीं आया हाथ

Thu, 21 Sep 2023 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 Sep 2023 10:52 AM IST
विज्ञापन
Search till Faizabad-Lucknow, still the accused was not found
- सेवरही कस्बे की एक युवती का आहरण कर धर्म परिवर्तन कराने का मामला
विज्ञापन


कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र की एक युवती का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी की तलाश में पुलिस फैजाबाद और लखनऊ तक खोजबीन कर रही है, लेकिन वह हाथ नहीं आया है। न ही युवती का पता चल सका है। युवती और आरोपी का मोबाइल भी बंद है। इनके मिलने पर ही घटना की असल वजह सामने आ सकेगी।
सेवरही थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी पौत्री 14 सितंबर से ही गायब है। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने पहले तो इसमें गुमशुदगी दर्ज किया। उसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से बताया गया कि सेवरही थाना क्षेत्र के ही दुलमापट्टी का निवासी शमीम इसी कस्बे के निवासी तथा तमकुहीराज में तैनात लेखपाल अशोक वर्मा की मदद से शिकायतकर्ता की पौत्री का अपहरण कर लिया है। शमीम उस लेखपाल का चालक है। शिकायतकर्ता की तरफ से यह आशंका भी जाहिर की गई थी कि उनकी पौत्री का जबरन या धोखे से धर्म परिवर्तन कराकर शादी या अन्य कोई अनहोनी हो सकती है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चालक शमीम और लेखपाल अशोक वर्मा पर अपहरण एवं धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में केस दर्ज कर दोनों की खोजबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

सेवरही थाने के इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना के दिन से ही युवती और आरोपी की तलाश की जा रही है। उनकी तलाश गोरखपुर, फैजाबाद और लखनऊ तक की गई है, लेकिन अभी पता नहीं चल सका है। दोनों या उनमें से किसी एक के मिलने के बाद ही घटना की सही वजह पता चलेगी। खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed