{"_id":"65a1b27db6c946b3610531a4","slug":"search-for-more-land-for-cow-shelter-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10872-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोआश्रय के लिए और जमीन की करें तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोआश्रय के लिए और जमीन की करें तलाश
Sat, 13 Jan 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
रामकोला कान्हा गौ शाला का निरीक्षण करते पर्यावरण सचिव चंद्रभूषण तिवारी सीडीओ गुंजन द्विवेदी ,व
कप्तानगंज। वन एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव और गौ संरक्षण एवं गौ आश्रम के नोडल अधिकारी डाॅ. चंद्रभूषण ने शुक्रवार को कस्वे के गौ आश्रय का निरीक्षण किया। उन्होंने गौ आश्रय में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। नगर पंचायत को गौ आश्रय के लिए और जमीन तलाश करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने शुक्रवार को सबसे पहले गौ आश्रय के 37 पशुओं को देखा। उन्होंने पशुओं के खाने के लिए स्टोर में रखे भूसा, हरा चारा, गुड और चोकर के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कर्मचारियों की उपस्थित रजिस्टर को जांच करते हुए सभी कर्मचारियों से बात की। उन्होंने अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान को पशुओं को खाने के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं करने की व्यवस्था कराने का निर्देश देते हुए गौ आश्रय के लिए जगह कम होने के चलते और अधिक जमीन की तलाश करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसडीएम व्यास नारायण उमराव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रविंद्र प्रसाद, मारकंडेय गुप्ता, सोनू शर्मा, गिरजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।