फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Search for missing Mannu Seth intensifies, teams raid from Kushinagar to Gopalganj

Kushinagar News: लापता मन्नू सेठ की तलाश तेज, कुशीनगर से गोपालगंज तक दबिश दे रहीं टीमें

Fri, 19 Sep 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Search for missing Mannu Seth intensifies, teams raid from Kushinagar to Gopalganj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुशीनगर/गुरवलिया बाजार। गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूसड़ में छात्र की हत्या के मामले में एक लाख के इनामी पशु तस्कर रहीम को बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। कुशीनगर पुलिस और पिपराइच थाने की संयुक्त कार्रवाई में रामकोला क्षेत्र के मिश्रौली गांव में टीम ने उसे दबोचा था। इस दौरान चकमा देकर बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला गैंग लीडर मन्नू सेठ भाग गया था। पुलिस ने अब उसकी तलाश तेज कर दी है। टीम कुशीनगर से गोपालगंज तक दबिश दे रही है। गोरखपुर के पिपराइच, देवरिया, बस्ती व बलरामपुर सहित कई जिलों में उस पर मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस इसके पहले 2022 में कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के सलीम उर्फ कटप्पा को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस पर गाड़ी चढ़ा दी थी। वहीं इस थाना क्षेत्र के प्रदीप भारती, जमीर ऐसे कई नाम हैं जो पशुओं की तस्करी के लिए कुख्यात हैं। इसमें कोई लाइनर का काम करता है तो कोई बिहार और बाहर के जिलों के तस्करों का साथ देते हुए पशुओं की खेप को बिहार में एंट्री कराता है।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी हो या पूर्वांचल और अन्य जगहों से पशुओं को पटहेरवा थाना क्षेत्र होकर ही बिहार ले जाया जाता है। इसमें पटहेरवा के तस्करों की लंबे समय से संलिप्तता देखी गई है। गोरखपुर के पिपराइच में हुए युवक की हत्या मामले में फरार मुख्य पशु तस्कर रहीम पटहेरवा थाना क्षेत्र के कुचिया मठिया का रहने वाला है। इस पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने मीटिंग में कुशीनगर के पुलिस कप्तान को विशेष निर्देश भी दिए थे। इसके बाद गोरखपुर और कुशीनगर की संयुक्त टीम ने रहीम को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। यह कोई पटहेरवा क्षेत्र का पहला तस्कर नहीं है, जिसने ग्रामीणों और पुलिस के सामने अपने बुलंद हौसलों से करो या मरो के उद्देश्य से जान लेने की कोशिश की है। इसके पहले भी अगस्त 2022 में तुर्कपट्टी थाना पुलिस के साथ स्वाट टीम ने मुठभेड़ कर पशु तस्कर व 25000 के इनामी बदमाश को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। इनामी सलीम उर्फ कटप्पा को गोली लगी तो वह पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र निवासी सलीम उर्फ कटप्पा पर जिले के कई थानों में गो तस्करी के मुकदमे दर्ज थे और उस समय पशु तस्करों की गाड़ी से कुचले गए सिपाही की मौत के मामले में भी कटप्पा का मुख्य हाथ था। इसके अलावा पशु तस्करों के लिए लाइनर का काम करने वाले प्रदीप भारती का भी नाम कई जिलों में चलता है। हाल ही में मई 2025 में उसे मुठभेड़ में संतकबीरनगर के तस्कर के साथ गिरफ्तार किया गया था। वहीं इसी थाना क्षेत्र के कुचिया मठिया निवासी जमीर भी कुख्यात तस्कर है। मार्च 2025 में उसे भी जिला बदर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed