{"_id":"67364bc55eb9e23ec80093a4","slug":"search-for-leopard-intensified-forest-workers-will-be-deployed-24-hours-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-126433-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तेंदुए की तलाश हुई तेज 24 घंटे तैनात रहेंगे वनकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तेंदुए की तलाश हुई तेज 24 घंटे तैनात रहेंगे वनकर्मी
विज्ञापन
जटहा में तेंदुए की तलाश करती टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। जटहा बाजार गांव में 12 दिन बाद भी तेंदुए को वन विभाग के कर्मचारी पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। खेतों में पदचिह्न मिलने के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जरूरी तेज कर दिए हैं।
डीएफओ ने इसके लिए वन कर्मियों को 24 घंटे की ड्यूटी लगा दी है। अब शिफ्ट वाइज टीम लगातार गांव पर नजर रख रही है। हालांकि तीन दिन से तेंदुआ दिखा नहीं है, लेकिन खेतों में जानवरों के मिले अवशेष से उसके होने के प्रमाण से इन्कार नहीं किया जा सकता। पिछले रविवार की देर रात को बांस की कोठी में तेंदुआ दिखने के बाद लोगों के होश उड़ गए।
तेंदुए का फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तेंदुआ की तलाश के लिए वन विभाग कांबिंग करता रहा, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। वन विभाग पे तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया। डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग के दो रेंजर की अगुवाई में टीम बुधवार को काबिंग कर तेंदुआ के मिले पदचिह्न का माप लिया।