फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Search for accused in assistant engineer beating case intensified

Kushinagar News: सहायक अभियंता की पिटाई मामले में आरोपियों की तलाश तेज

Mon, 14 Apr 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Search for accused in assistant engineer beating case intensified
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में शुक्रवार की शाम को बाढ़ खंड विभाग के सहायक अभियंता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने शनिवार की देर रात को दो नामजद समेत आठ अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। एक आरोपी पडरौना शहर में ही रहता है।
विज्ञापन

बिहार और कटाई भरपुरवा बड़ी गंडक नदी के पास से बालू खनन कर केवीए बंधे से ओवरलोड बालू लेकर दौड़ रहे वाहनों की वजह से नई सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी शिकायत पर शुक्रवार को बाढ़ खंड विभाग के सहायक अभियंता विवेक त्रिपाठी जांच करने पहुंचे थे। सहायक अभियंता एक बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को रोककर बंधे से नहीं जाने के लिए चालक से बोले, उन्होंने कहा कि ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली लेकर जाने से बंधा टूट रहा है। ट्रैक्टर चालक को यह नागवार लगा और फोन किया तो करीब दस लोग पहुंच गए और सहायक अभियंता की पिटाई कर दिए। इस मामले में सहायक अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की देर रात को संजय कुशवाहा और राजेंद्र यादव निवासी बिहार पश्चिमी चंपारण और आठ अज्ञात पर सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोपियों पर पहले से कोई केस दर्ज नहीं है। सूत्रों की मानें तो आरोपी बिहार में बालू खनन का पट्टा कराए हैं। वहां से बालू निकाल पडरौना और आस-पास के इलाके में बेचते हैं। इनका रैकेट इलाके में सक्रिय है। बालू लेकर दौड़ने से बंधा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed