{"_id":"5a57b69e4f1c1b6e188b46c7","slug":"seal-diagnosis-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायग्नोसिस सेंटर पर छापा, सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायग्नोसिस सेंटर पर छापा, सील किया
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई करते अधिकारी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नगर के ओंकारवाटिका कॉलोनी में संचालित न्यू होप डाइग्नोसिस सेंटर पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से छापा मारा। वहां बिना डॉक्टर के ही डाइग्नोसिस सेंटर चल रहा था। अफसरों ने उसे तत्काल सील कर दिया।
ओंकारवाटिका कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से होप डाइग्नोसिस सेंटर संचालित हो रहा था। यहां अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, पैथालॉजी सेंटर के अलावा सिटी स्कैन की सुविधाएं थी। बताया जा रहा है कि पिछले कई बार से अफसरों के निरीक्षण में कोई डॉक्टर नहीं मिल रहा था। बृहस्पतिवार को सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, कोतवाल विजयराज सिंह, डिप्टी सीएमओ वीके वर्मा पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान भी डाइग्नोसिस सेंटर में कोई डॉक्टर नहीं मिला। लिहाजा अफसरों ने उसे तत्काल सील कर दिया। अफसरों का कहना था कि यह डाइग्नोसिस सेंटर डॉ. राजकिशोर राय के नाम से रजिस्टर्ड है, लेकिन वह जांच में नहीं मिलते हैं। इस बीच लेखपाल निलेश रंजन राव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
- सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार का कहना था कि उस डाइग्नोसिस सेंटर की कई बार जांच कराई गई थी, लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिलता था। बिना डॉक्टर के ही उसे बृहस्पतिवार को भी संचालित होते पाया गया। इसलिए उसे सील कर दिया गया।