फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SDM shut down two schools operating without recognition

Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित दो स्कूलों को एसडीएम ने कराया बंद

Wed, 09 Jul 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 09 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
SDM shut down two schools operating without recognition
पडरौना। बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के खिलाफ कसया एसडीएम की अगुवाई में सदर और कसया बीईओ ने दो विद्यालयों की जांच की। इसमें दोनों विद्यालयों की मान्यता नहीं मिलने पर स्कूल बंद कर प्रधानाचार्य कक्ष को सील कर दिया। इस कार्रवाई से जिले के गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच के लिए कुछ दिन पहले डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। उनके निर्देश पर मंगलवार को कसया एसडीएम आशुतोष यादव व बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सबसे पहले एसपीजी एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल खरदेवा पहुंचकर जांच की। वहां नर्सरी से आठवीं तक बिना मान्यता के विद्यालय संचालित किया जा रहा था। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने पडरौना बीईओ को तत्काल विद्यालय को बंद कराते हुए नामांकित सभी बच्चों का नजदीकी सरकारी विद्यालय में नामांकन करने के निर्देश दिए। विद्यालय संचालक से विद्यालय में उपस्थित सभी पंजिकाओं को ले लिया। कसया प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को एसडीएम ने शहर के पडरौना मार्ग स्थित बीसीए स्कूल पहुंचे। वहां एसडीएम ने विद्यालय संचालक से मान्यता संबंधी कागजात मांगे तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed