फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SDM shut down three schools running without recognition

Kushinagar News: बिना मान्यता के चल रहे तीन स्कूलों को एसडीएम ने बंद कराया

Wed, 23 Jul 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
SDM shut down three schools running without recognition
पडरौना/जानकीनगर। रविंद्रनगर क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित तीन स्कूलों पर एसडीएम ने मंगलवार को कार्रवाई की। तीनों स्कूल बीएसए कार्यालय से चार किमी की दूरी पर संचालित हो रहे थे, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा था। एक स्कूल को सील कर दिया गया, जबकि दो विद्यालय संचालकों को कड़ी चेतावनी के साथ बंद करने का निर्देश दिया गया। इस कार्रवाई से बिना मान्यता के विद्यालय संचालन करने वाले स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम ऋषभ पुंडीर की अगुवाई में जांच टीम सबसे पहले क्षेत्र के प्रभात तारा स्कूल मोतीछापर पहुंची। यह विद्यालय बिना मान्यता के नर्सरी से इंटर तक संचालित मिला। इसके बाद धर्मपुर बुजुर्ग स्थित नवीन जूनियर हाईस्कूल विद्यालय की टीम ने जांच की। इस विद्यालय में कक्षा छह से आठवीं तक मान्यता था, जबकि कक्षाओं का संचालन नर्सरी से इंटर तक हो रहा थ। इन दोनों विद्यालयों को बंद कराते हुए स्कूल संचालक को विद्यालय पुन: संचालित मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अंत में एसडीएम जानकीनगर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर की जांच की। जांच के दौरान विद्यालय संचालक स्कूल की मान्यता संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने विद्यालय को सील कर दिया। एसडीएम कहा कि बिना मान्यता के किसी विद्यालय का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जांच के दौरान अमान्य विद्यालय मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सदर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, कानूनगो हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed