{"_id":"639a1183dc7a7f36c11313db","slug":"sdm-sealed-ultrasound-center-kushinagar-news-gkp4608662150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसडीएम ने सील किए अल्ट्रासाउंड केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसडीएम ने सील किए अल्ट्रासाउंड केंद्र
विज्ञापन
कप्तानगंज में अल्ट्रासाउंड सेंटर सील करतीं एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और प्रभारी चिकित्सा अधिक
- फोटो : KUSHINAGAR
एसडीएम ने सील किए अल्ट्रासाउंड केंद्र
कार्रवाई से कस्बे के संचालकों में मचा हड़कंप
कप्तानगंज। डीएम के निर्देश पर कप्तानगंज के एसडीएम ने कस्बे के अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की। जांच के दौरान कमी पाए जाने पर उन्होंने एक अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया। एसडीएम की इस कार्रवाई से कस्बा समेत आसपास के अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों में हड़कंप मचा है।
बुधवार सुबह एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश कुमार सिंह के साथ कस्बे में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की। जांच के दौरान कस्बे में संचालित मंशा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर केंद्र संचालक और संबंधित डॉक्टर नहीं मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस केंद्र को सील कर दिया। एसडीएम ने कहा कि तहसील क्षेत्र में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान शासन की तरफ से निर्धारित मानक पूरा नहीं करने वाले केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।