{"_id":"61cb4c80153aac3a59008749","slug":"sdm-meet-tumer-patient-kushinagar-news-gkp42159986","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूमर पीड़ित बच्चे के उपचार में मदद का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूमर पीड़ित बच्चे के उपचार में मदद का दिया भरोसा
विज्ञापन
परोरहा में ट्यूमर पीड़ित बच्चे के परिजनों से मिलती एसडीएम कप्तानगंज कल्पना जायसवाल व अधिकारी।स
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूमर पीड़ित बच्चे के उपचार में मदद का दिया भरोसा
- कपतानगंज एसडीएम ट्यूमर पीड़ित बच्चे के घर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। क्षेत्र के परोरहा गांव में दो साल का एक बच्चा ट्यूमर से पीड़ित है। माता-पिता निर्धन होने के कारण उसका इलाज नहीं करा पा रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को कप्तानगंज की एसडीएम उसके घर पहुंचीं। बच्चे के उपचार में पूरी मदद करने का आश्वासन दिया।
परोरहा निवासी परशुराम के दो साल के बच्चे का नाम रोहन है। उसकी कमर पर ट्यूमर हो गया है। इसके चलते वह चल नहीं पा रहा है। बच्चे के इलाज के लिए परशुराम के पास रुपये नहीं हैं। परशुराम के मुताबिक उसके पास राशनकार्ड भी नहीं है। मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है।
परशुराम के सात बच्चो में रोहन सबसे छोटा है। कुपोषण के चलते अन्य बच्चे भी बीमार हैं। हल्का लेखपाल योगेंद्र गुप्ता ने इसकी जानकारी एसडीएम कप्तानगंज कल्पना जायसवाल को दी। इसे गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को एसडीएम परशुराम के घर पहुंचीं और परिवार के लोगों से मिलीं। उन्होंने बच्चे के इलाज में हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात भी कही।
विज्ञापन
उन्होंने डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक दुर्गा दत्त, ग्राम विकास अधिकारी सत्येंद्र सिंह, ग्राम प्रधान विनोद यादव और कोटेदार राधेश्याम को मौके पर बुलाकर शासन की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा।