{"_id":"66565e976062264a300005c4","slug":"sdm-distributed-invitation-letters-among-the-people-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117484-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लोगों में एसडीएम ने वितरित किया आमंत्रण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लोगों में एसडीएम ने वितरित किया आमंत्रण पत्र
Wed, 29 May 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। एसडीएम कप्तानगंज ने मंगलवार को कस्बे में लोगों में आमंत्रण पत्र और मतदाता पर्ची वितरित की। शतप्रतिशत लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। एसडीएम ने योगेश्वर सिंह ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को बढ़चढ़ कर शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान करने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। इसके बाद उन्होंने लोगों में मतदाता पर्ची और आमंत्रण पत्र वितरित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, लेखपाल आशुतोष कुशवाहा, अवधेश कुमार, दीपक गोविंद राव आदि मौजूद रहे। संवाद
लोगों में वितरित की मतदाता पर्ची
टेकुआटार। क्षेत्र के अहिरौली राजा गांव में मंगलवार को बीएलओ ने लोगों में मतदाता पर्ची वितरित की। उन्होंने लोगों से एक जून को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। बीएलओ आदित्य गुप्ता ने कहा कि मतदान करना लोगों का संवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की मजबूती और देश के सर्वांगीण विकास में सभी मतदाताओं को अपना योगदान देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने चार सौ से अधिक लोगों के घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरित की। इस दौरान दुर्गेश जायसवाल, नवीन कुमार, दीपक मद्धेशिया, रामेंद्र मिश्र, महफूज अली, विस्मिल्लाह अली, अमजद अली आदि मौजूद रहे। संवाद