फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sdm checked pcf godown

एसडीएम ने पीसीएफ गोदाम का किया निरीक्षण

Thu, 04 Jul 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
sdm checked pcf godown
सुकरौली पीसीएफ केंद्र की जांच करने पहुंचे हाटा एसडीएम प्रमोद कुमार त्रिपाठी। - फोटो : KUSHINAGAR
एसडीएम ने पीसीएफ गोदाम का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संतोषजनक जवाब न मिलने पर केंद्र प्रभारी से जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
सुकरौली। एसडीएम ने सुकरौली पीसीएफ केंद्र का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख दुरुस्त न मिलने और पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवा न देने पर उन्होंने सचिव से नाराजगी जताई। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

सुकरौली पीसीएफ केंद्र पर गुरुवार को खाद लेने पहुंचे किसानों ने निर्धारित से अधिक कीमत लिए जाने की शिकायत एसडीएम से की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए कुछ ही देर बाद एसडीएम प्रमोद कुमार त्रिपाठी केंद्र पर जांच करने पहुंच गए। उस दौरान सचिव केंद्र पर मौजूद नहीं थे। एसडीएम ने उन्हें फोन करके बुलाया और उनके इंतजार में करीब बीस मिनट वहां बैठे रहे। केंद्र प्रभारी के पहुंचते ही एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टर सहित कई कागजातों को चेक किया। जिसमें कमियां मिलीं। इस पर उन्होंने केंद्र प्रभारी से जवाब मांगा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए उन्हें चेतावनी दी और विभागीय अधिकारियों को इस केंद्र की जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया। एसडीएम प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुकरौली पीसीएफ केंद्र पर अनियमितता की शिकायत मिली थी। मौके पर जांच की गई तो कमियां मिलीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed