फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SDM asked for answers from two accountants after finding their phones switched off

Kushinagar News: फोन बंद मिलने पर एसडीएम ने दो लेखपालों से मांगा जवाब

Sat, 21 Feb 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
SDM asked for answers from two accountants after finding their phones switched off
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील में लापरवाही के खिलाफ उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया है। कार्यालय समय में मोबाइल फोन बंद रखने के मामले में दो लेखपालों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लेखपाल खालिद सिद्दीकी और यशपाल को उनका मोबाइल फोन बंद पाए जाने पर नोटिस दिया गया है। सुबह करीब 10:20 बजे जनता दर्शन के दौरान कई फरियादी एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। शिकायतों के निस्तारण के उद्देश्य से एसडीएम ने दोनों लेखपालों को फोन किया। दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले। एसडीएम ने इसे शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही माना। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व संबंधी मामलों में लेखपालों की भूमिका महत्वपूर्ण है और जनता की शिकायतों के समाधान के समय उनका संपर्क में रहना अनिवार्य है। एसडीएम ने जोर दिया कि मोबाइल बंद रहने से न केवल कार्य प्रभावित होता है, बल्कि फरियादियों को भी अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।दोनों लेखपालों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। एसडीएम की इस कार्रवाई से तहसील के राजस्व कर्मियों में हड़कंप की स्थिति है। इस कदम को प्रशासनिक सख्ती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे यह संदेश गया है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed