फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scuffle between police and women; uniform torn.

Kushinagar News: पुलिस और महिलाओं में धक्का-मुक्की, वर्दी फाड़ी

Sat, 03 Oct 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between police and women; uniform torn.
उग्र महिलाओं को काबू कर रही महिला पुलिस पर चप्पल चलाती महिला ।।सिपाही के साथ हाथापाई - फोटो : udhampur news
खड्डा। थाना क्षेत्र के सालिकपुर और महादेवा गांव में राहत सामग्री वितरण के दौरान विवाद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक होती दिख रही है। एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ी गई। एक युवक ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

विवाद तब शुरू हुआ जब एक महिला अपनी बहन के साथ राहत सामग्री लेने पहुंची। लाइन में लगी कुछ महिलाओं ने उसकी बहन को बाहरी बताया। इसके बाद महिला, उसकी बहन और बेटों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि महिला और उसका बेटा और उग्र हो गए। पुलिस ने हंगामा करने वाले युवक को चौकी पर बैठाया और समझा-बुझाकर छोड़ दिया। युवक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की है। यह सुनकर युवक की मां और सहयोगी महिलाएं चौकी पर पहुंच गईं। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। महिला उपनिरीक्षक पूर्णिमा सरोज और अन्य पुलिसकर्मी उन्हें शांत कराने लगे। महिलाएं उग्र होकर सिपाही की वर्दी पकड़कर खींचने लगीं और धक्का-मुक्की भी की। एक अन्य वीडियो में कुछ लोग महिला दरोगा पर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मीडिया बुलाने पर दरोगा ने अशोभनीय टिप्पणी की। उपनिरीक्षक पूर्णिमा सरोज ने इस आरोप से इन्कार किया है।
विज्ञापन

कोट
-प्रकरण की जांच चल रही है। पुलिस शांति व्यवस्था कायम करने की अपनी ड्यूटी निभा रही थी। किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। वीडियो व अन्य साक्ष्य के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -अजय श्रीवास्तव, सीओ, खड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed