फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   scout guide team departed to rkajsthan

Kushinagar News: राष्ट्रीय जंबूरी में हिस्सा लेने स्काउट-गाइड की टीम रवाना

Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
scout guide team departed to rkajsthan
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर की स्काउट गाइड टीम गुजरात के लिए हुई रवाना।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
राष्ट्रीय जंबूरी में हिस्सा लेने स्काउट-गाइड की टीम रवाना
विज्ञापन

कसया। राजस्थान में आयोजित 18वीं जंबूरी में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को स्काउट-गाइड की टीम बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर से रवाना हुई। यह टीम राजस्थान के पाली जिले के निंबली ब्राह्मणन रोहट में जाएगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खान ने टीम को रवाना किया। अध्यापक विजय मणींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में गाइड श्रेया श्रीवास्तव, खुशी गुप्ता, ज्योति यादव, आशिया खातून, रिया गुप्ता, रुखसार खातून, गुंजन मौर्या और स्काउट शुभम शर्मा व अमन कुमार राजस्थान जा रहे हैं। मणींद्र ने बताया कि जनपदीय एवं मंडलीय रैली में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद इसमें चयन हुआ है। सभी को दो जनवरी तक राजस्थान पहुंचना है। चार से दस जनवरी तक रैली होगी। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। इसमें राज्यपाल कलराज मिश्र भी शामिल होंगे। रैली को रवाना करते समय सुरेश प्रसाद गुप्त, अरविंद राव, अशोक कुमार चौरसिया, कृष्ण मोहन राव, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed