{"_id":"6647ce755a0bd069d40053c5","slug":"scotts-ambulance-hits-a-bike-rider-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-116975-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्कॉट की एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्कॉट की एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Sat, 18 May 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 May 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन के सामने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे एक तेज रफ्तार विपरीत दिशा से आ रही एंबुलेंस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक, उसकी बेटी व भतीजी घायल हो गए। चुनावी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। उपचार कर डॉक्टरों ने सभी को घर भेज दिया।
सिसवा मठिया गांव निवासी ओमप्रकाश मिश्र के 38 वर्षीय पुत्र अंबिकेश मिश्र जिला मुख्यालय के रविंद्रनगर थाने के बगल में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनकी बेटी आराध्या (13) और भतीजी लाडली (07) मुख्यालय के समीप एक स्कूल में पढ़ती है। दोनों की छुट्टी होने के बाद अंबिकेश उन्हें बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। विकास भवन के सामने तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रही पुलिस स्कॉट की एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अंबिकेश, आराध्या और लाडली घायल हो गए। अंबिकेश के आंख के ऊपर गंभीर चोट लग गई। यह देख चुनावी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं, घायल के भाई प्रिंस मिश्र ने बताया कि एंबुलेंस विपरीत दिशा से गलत साइड में तेज रफ्तार आ रही थी। उपचार के बाद तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी।