{"_id":"624dd3d8ad89b85815439146","slug":"scorched-electrician-dies-kushinagar-news-gkp4324503187","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से झुलसे बिजली मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से झुलसे बिजली मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से झुलसे बिजली मिस्त्री की मौत
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम
बेलवा कारखाना(कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र में फाल्ट ठीक करते समय झुलसे बिजली मिस्त्री की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। वह 31 मार्च को करंट की चपेट में आने से झुलस गया था।
बताया जा रहा है कि फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के रहसू फीडर में बिजली आपूर्ति न होने पर 31 मार्च को उसे करते समय विशुनपुरा निवासी आदित्य उपाध्याय करंट की चपेट में आने से झुलस गए थे। वह रहसू फीडर पर प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्य करते थे। 31 मार्च को जौरा बाजार के तिवारी टोला के पास शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे थे, तभी बिजली आ जाने से करंट की चपेट में आ गए थे। वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। आननफानन लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। यह खबर आते ही उनके घर में मातम छा गया। आदित्य के घर इसी महीने 14 अप्रैल को तिलक और 17 अप्रैल को बरात आने वाली थी।
विद्युत निगम के जेई अरुण वर्मा का कहना है आदित्य बिजली विभाग के कर्मचारी नहीं थे। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने परिजनों को ढांढस बंधाया और जिलाधिकारी गोरखपुर को फोन कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बात की। आदित्य माता-पिता का इकलौते पुत्र था।