फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scope of investigation expanded; police gathering evidence.

आदर्श हत्याकांड : जांच का बढ़ा दायरा, साक्ष्य जुटा रही पुलिस

Fri, 07 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Scope of investigation expanded; police gathering evidence.
कुशीनगर। आदर्श हत्याकांड के पर्दाफाश में जुटी पुलिस की पांच टीमों ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार हर टीम की गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस हिरासत में मौजूद संदिग्धों व नामजद आरोपियों से पूछताछ के दौरान मारपीट व गुटबाजी अलावा कई मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस हर मामले की कड़ियों को जोड़ कर हत्याकांड के वास्तविक कारणों की तह तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। मामले से जुड़ा एक युवक भूमिगत है। उसकी तलाश में पुलिस टीमों ने अपने सूचना नेटवर्क को सक्रिय कर दिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

तमकुहीराज क्षेत्र के चखनीखास के 14 वर्षीय आदर्श चौहान की साजिश के तहत घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गांव के ही प्रदीप मिश्रा, सागर, ऋतिक, रोहित, राजा और उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की जांच में परिजनों के आरोपों के ठोस व मजबूत साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया और हत्याकांड के अन्य पहलुओं पर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में मौजूद संदिग्धों व नामजद आरोपियों से पूछताछ के दौरान मारपीट, गुटबाजी के अलावे कई मामले खुल कर सामने आए। पुलिस टीमों की मॉनिटरिंग के लिए सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार विशेष तौर पर सक्रिय हैं। हार टीम की गतिविधियों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि वारदात में शामिल व हत्याकांडतेा सूत्रधार युवक भूमिगत है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें विशेष तौर पर सक्रिय है। उसके गिरफ्त में आने के बाद हत्याकांड की वजह स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद पुलिस हत्याकांड का पर्दाफाश कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed