फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scooty rider young man and woman died after being hit by an unknown vehicle in Kushinagar

Kushinagar News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत, शव के ऊपर से गुजरे कई वाहन

Fri, 23 Dec 2022 03:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, हाटा(कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, हाटा(कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Dec 2022 03:24 PM IST
सार

युवती का शव सड़क पर गिरा होने के कारण कई वाहनों ने उसे रौंद दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को वहां से हटवाया। पहचान पत्रों के आधार पर दोनों की पहचान करके पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
Scooty rider young man and woman died after being hit by an unknown vehicle in Kushinagar
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में फोरलेन हाईवे पर हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा चौराहे के पास बृहस्पतिवार की आधी रात को स्कूटी सवार युवक और युवती की दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों गोरखपुर की तरफ से आ रहे थे। दुुर्घटना के बाद कई वाहनों ने युवती के शव को रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर रात में करीब एक बजे पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


देवरिया जिले के सेमरी बघौचघाट निवासी अक्षय पाल(24) और विशाखापट्टनम, आन्ध्र प्रदेश की रहने वाली सोनी परवीन(22) गोरखपुर में एक पैथ कंपनी में कार्य करते थे। बृहस्पतिवार की रात दोनों एक स्कूटी से गोरखपुर से कसया की ओर जा रहे थे। आधी रात के समय हाटा कोतवाली ढाढा चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि उनकी स्कूटी में किसी वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे स्कूटी सहित दोनों सड़क पर गिर पड़े। 
विज्ञापन


कोई इनकी मदद के लिए पहुंचता तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। युवती का शव सड़क पर गिरा होने के कारण कई वाहनों ने उसे रौंद दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को वहां से हटवाया। पहचान पत्रों के आधार पर दोनों की पहचान करके पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। सुबह मृतक युवक के परिवार के लोग हाटा कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में हाटा कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed