Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scientists grapple with sugarcane and paddy crops; struggle to find suitable equipment

Kushinagar News: गन्ने और धान की फसल में उलझे वैज्ञानिक, उपकरण खोजने में छूट रहे पसीने

Tue, 03 Nov 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Scientists grapple with sugarcane and paddy crops; struggle to find suitable equipment
राकेट असेंबल करते युवा वैज्ञानिक। 
आसमान से उतरे उपग्रह, खेतों में किसान तो नदी में मछुआरे बने मददगार
विज्ञापन

गन्ने और धान की फसल में फंसे कैनसैट खोजने में छूट रहे वैज्ञानिकों के पसीने, जीपीएस लोकेशन और एसडीआरएफ की मदद भी नहीं आ रही पूरी काम
कुशीनगर। आसमान से लॉन्च किए गए कैनसैट की तलाश में वैज्ञानिकों के पसीने छूट रहे हैं। गन्ने और धान के खेतों से लेकर गंडक नदी तक उपकरण खोजने में जीपीएस और एसडीआरएफ की मदद भी पूरी तरह कारगर नहीं हो रही। ऐसे में स्थानीय किसान और मछुआरे वैज्ञानिकों के मददगार बन रहे हैं।
दरअसल, इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री और कैनसैट प्रतियोगिता में दो दिनों के दौरान करीब 40 कैनसैट लॉन्च किए गए। इनके जरिये तापमान, दबाव, ऊंचाई और लोकेशन से जुड़े आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। लॉन्च के बाद उपकरणों को सुरक्षित वापस हासिल करना भी प्रतियोगिता का अहम हिस्सा है, लेकिन दियारे की भौगोलिक परिस्थितियां वैज्ञानिक टीमों की परीक्षा ले रही हैं।
विज्ञापन


गन्ने की ऊंची फसल, खेतों में खड़े अधकटे धान, जगह-जगह जमा बाढ़ का पानी और पास बहती गंडक नदी उपकरणों की तलाश में बाधा बन रहे हैं। जीपीएस लोकेशन मिलने के बावजूद टीमें घंटों भटक रही हैं। पहले दिन कई बार जीपीएस पर उपकरणों की लोकेशन काठमांडू तक दिखाई दी। एसडीआरएफ की मदद भी हर उपकरण को तलाशने में कारगर साबित नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान और मछुआरों ने लौटाए उपकरण

खेत में काम कर रहे लक्ष्मण निषाद और हरिलाल निषाद को उपकरण मिले तो उन्होंने उन्हें सुरक्षित रखकर विद्यार्थियों को सौंप दिया। इसी तरह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मछली पकड़ने गए रजनीश और अरविंद को गंडक नदी के पानी में उपकरणों के कुछ हिस्से मिले। वे भी उन्हें लेकर आयोजन स्थल पहुंच गए।


स्थानीय लोगों की इस मदद से वैज्ञानिक टीमों को उनके खोए उपकरण वापस मिल रहे हैं। खेतों और नदी में चल रही यह तलाश प्रतियोगिता को एक अलग ही रंग दे रही है। अंतरिक्ष विज्ञान के प्रयोगों में अनजाने में शामिल हुए किसान और मछुआरे अब वैज्ञानिकों के लिए अहम कड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed