फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   scientist vaibahv latest news

जिले के कृषि वैज्ञानिक ने तैयार की गेहूं की 20 नई प्रजातियां

Tue, 22 Jun 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
scientist vaibahv latest news
कृषि विज्ञानी वैभव कुमार सिंह।संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : KUSHINAGAR
जिले के कृषि वैज्ञानिक ने तैयार की गेहूं की 20 नई प्रजातियां
विज्ञापन

- इंडियन सोसायटी ऑफ जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग (आईएसजीपीबी) की फेलोशिप मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। जिले के कृषि वैज्ञानिक ने देश के विभिन्न क्षेत्रों की जलवायु के अनुरूप रोगरोधी व उच्च पैदावार क्षमता वाली गेहूं की 20 नई प्रजातियां विकसित की है। इसके लिए इंडियन सोसाइटी ऑफ जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग (आईएसजीपीबी) की तरफ से फेलोशिप-2020 मिली है। देश के कुल 11 कृषि वैज्ञानिकों को यह फेलोशिप दी गई है।
कसया तहसील क्षेत्र के सखवनिया निवासी वैभव भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली में बतौर कृषि वैज्ञानिक (शोध) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने एचडी 3178 पूजा वत्सला, एचआई 8737 पूजा अनमोल, एचडी 3226, एचडी 3271 समेत गेंहू की 20 प्रजातियां विकसित की है। एचडी 3226 व एचडी 3271 प्रजाति पूर्वी यूपी और पश्चिम बिहार के जिलों की जलवायु के अनुरूप हैं। फेलोशिप मिलने के बाद वैभव ने पत्रकारों से ऑनलाइन बातचीत कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

वैभव ने बताया कि नई प्रजातियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता उच्च स्तर की है। जिससे पैदावार में वृद्धि होगी और लागत भी कम आएगी। उन्होंने बताया कि देश की जनसंख्या 2050 में लगभग 1.7 अरब हो जाएगी। उस समय बड़े अनाज भंडार की जरूरत होगी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि विज्ञानियों के समक्ष यह सबसे बड़ी समस्या है। दूसरी चुनौती जलवायु में निरंतर हो रहे बदलाव की है। कम लागत व कम अवधि में पकने वाली गेहूं की प्रजाति विकसित करने पर शोध चल रहा है। इस बात पर भी जोर है कि संभावित प्रजातियां देश के सभी प्रदेशों की भिन्न-भिन्न जलवायु, मिट्टी व वातावरण में समान रूप से विकसित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव को फेलोशिप मिलने की जानकारी होने पर उनके पैतृक गांव में हर्ष का माहौल है। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा गांव के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से साल 1999 में उतीर्ण की थी। कृषि से बीएससी गोरखपुर विश्विद्यालय से किया। एमएससी चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय व पंतनगर विश्विद्यालय से पीएचडी कर कृषि विज्ञानी बने। इस उपलब्धि पर चंद्रभूषण सिंह, बलवंत सिंह, दिवाकर राव, रमाशंकर मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, संजय यादव, जाहिद अंसारी आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed