फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Schools will become examination centers on the basis of merit.

Kushinagar News: मेरिट के आधार पर विद्यालय बनेंगे परीक्षा केंद्र

Mon, 14 Oct 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Schools will become examination centers on the basis of merit.
पडरौना। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। फरवरी में प्रस्तावित परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। स्कूलों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। उपलब्ध संसाधनों के लिए अंक निर्धारित किए गए हैं। इस आधार पर स्कूलों की मेरिट लिस्ट बनेगी। अधिक अंक पाने वाले विद्यालयों को वरीयता के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। प्रदेश और जिला स्तर पर टॉप-10 मेरिट वाले स्कूलों के लिए बीस अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 22 राजकीय समेत 361 विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। पंजीकरण का कार्य पूरा हो गया है। विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। केंद्र निर्धारण के लिए इस बार मेरिट के आधार पर विद्यालयों का चयन किया जाएगा। इंटरमीडिएट स्तर के स्कूलों को 20 अंक, हाईस्कूल स्तर के स्कूलों को 10 अंक, राजकीय विद्यालय को 50 अंक, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को 40 अंक और स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों को 20 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रति शिक्षण कक्ष के लिए पांच अंक, सीसीटीवी कैमरों के लिए 10 अंक, 2024 में केंद्र बने विद्यालयों को 20 अंक, 2024 में हाईस्कूल व इंटर का उत्तीर्ण प्रतिशत 90 से अधिक होने पर 10-10 अंक निर्धारित किए गए हैं। विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन होने पर भी 10 अंक मिलेंगे। राज्य स्तर पर टॉप-10 सूची में छात्र-छात्राओं के स्थान पाने पर 20 अंक व जिला स्तर पर टॉप-10 सूची में स्थान पाने पर विद्यालय को 10 अंक मिलेंगे। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से इस संबंध में पत्र मिला है। निर्देशों के मुताबिक परीक्षा केंद्र का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed