{"_id":"57d1a32b4f1c1b7f2f319e83","slug":"school-vehicle-fell-into-the-pit-five-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में गिरा स्कूली वाहन, पांच बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में गिरा स्कूली वाहन, पांच बच्चे घायल
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
वाहन पलटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा वाहन कुसम्ही गांव के नजदीक अनियंत्रित होेकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गया। इसके चलते वाहन में सवार सभी 13 बच्चे दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बच्चों को बाहर निकालकर इलाज के लिए रामकोला सीएचसी पहुंचाया। संयोग अच्छा था कि इस हादसे में केवल पांच बच्चों को ही चोटें आईं। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे प्राइवेट विद्यालय के बच्चों को लेकर स्कूल वाहन रामकोला कस्बे की तरफ आ रहा था। अहिरौली कुस्मही गांव के नजदीक यह वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गया। लोगों ने सभी बच्चों को बाहर निकाला और चोटिल सुनील, सुशील, कविता, रूचि और प्रेम को तत्काल रामकोला सीएचसी भेजा गया। बताया जा रहा है कि विद्यालय में गांव कुस्महा चकिया और अहिरौली कुस्मही के बच्चे पढ़ते हैं। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी होने पर बच्चों के परिवारीजन घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चोटिल पांच बच्चों को भी घर भेज दिया गया।