फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   School van overturns on highway, four children injured

Kushinagar News: हाईवे पर पलटी स्कूल वैन, चार बच्चे घायल

Tue, 31 Dec 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
School van overturns on highway, four children injured
छितौनी। पडरौना के हरका चौराहे से छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण पर बिहार के वाल्मीकिनगर ले जा रही स्कूली वैन हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी बाईपास के समीप हादसे का शिकार हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से सभी छात्रों को वैन से बाहर निकाला गया। इस हादसे में तीन छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए। इनको निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। घटना सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के हरका चौराहे पर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्रा अध्यापकों के साथ स्कूल के वैन से बिहार प्रांत के वाल्मीकिनगर में शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे। छात्र-छात्राओं से भरी स्कूली वैन तेज रफ्तार के कारण पनियहवा-बगहा हाईवे पर छितौनी बाईपास के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वैन में सवार कक्षा आठवीं के छात्र सत्यम उम्र 14 वर्ष पुत्र बुद्धिराम, अनीष गुप्ता उम्र 14 वर्ष पुत्र शिवसुंदर व शहजाद उम्र 15 वर्ष पुत्र लखमुद्दीन तथा अध्यापक अंबुज तिवारी उम्र 32 वर्ष घायल हो गए। यह सभी हरका व उसके आसपास के गांवों के ही रहने वाले हैं। वैन पलटने के बाद मची चीख-पुकार से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अनीष गुप्ता की हालत गंभीर बताते हुए कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed