{"_id":"62e180e91a3e33127a58b8fe","slug":"school-van-is-not-being-investigated-kushinagar-news-gkp44515706","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन पर नहीं की जा रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन पर नहीं की जा रही जांच
विज्ञापन
घेरा भरवलिया गांव में सड़क से उतरी स्कूली वैन।
- फोटो : KUSHINAGAR
स्कूल वैन पर नहीं की जा रही जांच
सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर स्कूलों में चल रही वैन
वर्ष 2018 में दुदही रेलवे क्रॉसिंग पर हुए हादसे को भूले अधिकारी
फोटो है
पडरौना। जिले में स्कूलों की बसों की जांच तो रही है। लेकिन स्कूली वैन और टेंपो की जांच में लापरवाही बरती जा रही है। मंगलवार को हाटा में एक स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा। अनियंत्रित होकर स्कूल वैन सड़क किनारे गड्ढे में चला गया था। लेकिन संयोग अच्छा रहा कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। एआरटीओ का कहना है कि ऐसे स्कूली वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
स्कूली बसों की जांच आरटीओ की टीम कर रही है। लेकिन छोटे वाहन, वैन और टेंपो को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। मानक के खिलाफ चल रहे स्कूली वाहनों की जांच में लापरवाही बरती जा रही है। इस तरह की लापरवाही के चलते 26 अप्रैल 2018 को दुदही रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा हुआ था। जिसमें 13 बच्चों की जान चली गई थी। घटना के बाद अभियान चलाकर स्कूलों की मान्यता और वाहनों के फिटनेस की जांच हुई थी। इसके बाद आरटीओ ने सिर्फ स्कूूली बसों की जांच की, लेकिन अन्य वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को हाटा विकास खंड के एक निजी स्कूल की वैन क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाकर स्कूल ले जा रही थी। रास्ते में अनियंत्रित होने से वैन सड़क के गड्ढे में पलटने से बच गई।
स्कूली वाहनों के फिटनेस के प्रति विभाग गंभीर है। कुल 188 वाहन अनफिट हैं। अनफिट वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजकर 31 जुलाई तक फिटनेस कराने को कहा गया है। वैन सहित अन्य वाहनों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
मोहम्मद अजीम, एआरटीओ