{"_id":"6742603caedd374edb0d91c4","slug":"school-management-committee-was-trained-in-the-workshop-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-126959-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार्यशाला में विद्यालय प्रबंध समिति को किया गया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार्यशाला में विद्यालय प्रबंध समिति को किया गया प्रशिक्षित
Sun, 24 Nov 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
दुदही। शिक्षक भवन परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एसएमसी (विद्यालय प्रबंध समिति) के सचिव, प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी व निकाय के सदस्य शामिल रहे। एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार के सहयोग से जनप्रतिनिधियों ने कायाकल्प, स्मार्ट क्लास, शिक्षा के अनुकूल वातावरण तैयार कर प्राथमिक शिक्षा को ऊंचाई प्रदान की है। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने अपनी प्रतिबद्धता से सकारात्मक परिवर्तन लाया है। एसएमसी के गठन से प्राथमिक शिक्षा की दशा बदली है। विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन गोंड ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
बीईओ डाॅ. प्रभात चंद राय ने कहा कि एसएमसी के माध्यम से डीबीटी, निपुण भारत मिशन, आपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स पर ग्राम प्रधानों को विद्यालय के संतृप्तीकरण के लिए प्रेरित करना है। स्थानीय प्राधिकारी/ग्राम प्रधानों के माध्यम से अभिभावकों को एसएमसी, आउट आफ स्कूल बच्चों एवं बालिका शिक्षा आदि विषयों पर जागरूकता एवं प्रेरित करना होगा। एआरपी देवेंद्र पांडेय ने निपुण अभियान, एआरपी अनिल सिंह ने एसएमसी व एआरपी विनोद कुमार, बालकृष्ण ने अन्य बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया। इस दौरान प्रधान जयप्रकाश यादव, मुन्ना प्रसाद, सुनील गुप्ता, अमर हिंदुस्तानी, हरिकेश तिवारी, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि मुमताज आलम, अतिथि जिपंस मुकेश गुप्ता, प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय आदि मौजूद रहे।