फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   School buses are running without fitness

Kushinagar News: बिना फिटनेस दौड़ा रहे स्कूल बस

Sun, 20 Sep 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
School buses are running without fitness
पडरौना। बच्चों की सुरक्षा के नाम पर स्कूल संचालकों से शपथ पत्र तो ले लिया गया, लेकिन कई संचालकों ने इसे महज कागजी खानापूरी समझ ली। बिना फिटनेस स्कूल बसें सड़क पर दौड़ती मिलने पर परिवहन विभाग ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। एआरटीओ की जांच में संचालित मिलीं ऐसी स्कूल बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर परिवहन विभाग लगातार जांच कर रहा है। पूर्व में विभाग की ओर से स्कूल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि बिना फिटनेस, परमिट और जरूरी सुरक्षा मानकों के कोई भी वाहन बच्चों को लेकर सड़क पर नहीं दौड़ाया जाएगा। इसके बाद जिले के 117 स्कूल वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के सड़क पर संचालित मिल गए। एआरटीओ की टीम ने अलग-अलग मार्गों पर स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान ऐसे वाहन भी मिले, जिनके संचालकों ने शपथ पत्र दिया था। वाहनों के दस्तावेज और फिटनेस की जांच की गई। नियमों का पालन नहीं मिलने पर संबंधित बसों का चालान किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से उन संचालकों में हड़कंप है, जो बच्चों को लेकर नियमों की अनदेखी कर रहे थे।
विज्ञापन

एआरटीओ की टीम स्कूली वाहनों को रोककर फिटनेस प्रमाणपत्र के साथ परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी अभिलेखों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed