फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SBI's foundation day celebrated by planting saplings

Kushinagar News: पौधरोपण कर मनाया एसबीआई का स्थापना दिवस

Wed, 03 Jul 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
SBI's foundation day celebrated by planting saplings
कसया/टेकुआटार। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा टेकुआटार में मंगलवार को स्थापना दिवस मनाया गया। बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र के अंजुम महिला महाविद्यालय महुअवां परवरपार व मदरसा फैजुल उलूम परेवाटार में पौधरोपण किया। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़-पौधों की अधिकता जरूरी है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छता में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने मौजूद लोगों को बैंक की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों में मिठाई बांटी गई। इस दौरान बेलाल खान, प्रमोद श्रीवास्तव, अनिल कुमार, अभिमन्यु, भोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed