फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Satyagraha warnings if demand is not met

मांग पूरी नहीं होने पर सत्याग्रह की चेतावनी

Thu, 20 Apr 2017 11:59 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 20 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha warnings if demand is not met
सत्याग्रह की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

बरवापट्टी। पांच सूत्रीय मांग को लेकर रामपुर बरहन के खानगी बाजार में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा । दूसरे दिन भी धरनास्थल पर पहुंचे विधायक अजय कुमार लल्लू ने मांग पूरी न होने पर सत्याग्रह शुरू करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

धरना दे रहे लोगों को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया कि खानगी बाजार के लोगों के साथ प्रशासन ने अन्याय किया है। अगर प्रशासन ने पहले ही इस मामले में सतर्कता बरती होती तो बाजार के लोगों को सड़क पर नहीं उतरना पड़ता। प्रशासन ने विद्यालय और मंदिर के 500 मीटर अंदर ही शराब की तीन-तीन दुकानों को खोल दिया है। अगर उस मामले में दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है और गिरफ्तार लोगों की रिहाई नहीं होती है तो कांग्रेस आर पार की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान मनोज, कुसुम देवी, कल्पनाथ, परमेश्वर, सरल, ओमप्रकाश, घुटन, सूकट साहनी, उमेश साहनी, जनार्दन मुसहर, ओमप्रकाश भारती, श्रीनिवास कुशवाहा, शर्मा यादव, नथुनी साहनी, धर्मेंद्र कुशवाहा, जयराम कुशवाहा, विशेष साहनी, विवेक साहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed