{"_id":"6a9099a4526ee61763016e33","slug":"rashtriya-swayamsevak-sangh-celebrated-the-raksha-bandhan-festival-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-166694-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शहर के होटल के सभागार में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रतीक भगवाध्वज का रक्षासूत्र बांधकर धर्म,संस्कृति एवं समाज की रक्षा का व्रत लिया।
रक्षाबंधन उत्सव के मुख्य वक्ता रहे संघ के अखिल भारतीय अधिकारी मुकुल कानितकर ने कहा कि स्वयंसेवकों ने रक्षाबंधन के माध्यम से सामाजिक समरसता, राष्ट्रभाव व बंधुत्व का संदेश दिया। रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम का त्योहार नहीं, बल्कि समाज में परस्पर विश्वास, आत्मीयता सहित एक दूसरे की रक्षा के संकल्प का महापर्व है।
इस दौरान रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.ममता मणि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सह विभाग संघ चालक चंद्रशेखर, विभाग प्रचारक दीपक, जिला संघ चालक रामसिंगार, सह जिला संघ चालक इंद्रजीत, जिला प्रचारक अभय, जिला कार्यवाह पंकज, सह जिला कार्यवाह अजीत, प्रहलाद, जिला प्रचार प्रमुख आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, विधायक मनीष जायसवाल, लल्लन मिश्र, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मुकेश पांडेय रहे। संवाद