{"_id":"56f96bd94f1c1b1b73f00435","slug":"sat-on-a-dharna-crop-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल मुआवजे को लेकर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल मुआवजे को लेकर धरना दिया
कुशीनगर
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताआें ने सोमवार को नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक पर धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवा बाजार। किसानाें को फसलाें की क्षति का मुआवजा दिलाने सहित छह मांगाें को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताआें ने सोमवार को नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक पर धरना दिया। इसमें काफी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना शाम तक जारी था।
धरने में शामिल कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए हियुवा के जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाआें के लिए लाभार्थियाें के चयन में भेदभाव किया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए किसानाें को समय से मुआवजा नहीं मिल रहा है।
अधिकारियाें और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते आम आदमी को दिक्कतें हो रही हैं। धरने में शामिल लोगों ने पिछले वर्ष ओलावृष्टि से फसलाें को हुई क्षति का मुआवजा दिलाने, खड्डा विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की मरम्मत, लोहिया गांवाें में मानक के अनुरूप कार्य कराने, इंदिरा आवास के आवंटन में धांधली करने वालाें के विरुद्ध कार्रवाई करने सहित छह मांगाें को लेकर शाम तक धरना दिया।
विज्ञापन
इस धरने में जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, महामंत्री फू लबदन कुशवाहा, प्रदेश कारिणी सदस्य रामआधार राजभर, सुदर्शन चौहान सहित कई लोगाें ने संबोधित किया।
इस दौरान वृंदा प्रसाद, कुणाल राव, दुर्गेश यादव, रवींद्र सिंह, रामप्रसाद सिंह, दिग्विजय तिवारी, श्रीकांत सहित कई लोग मौजूद थे। शाम छह बजे तक किसी अधिकारी के ज्ञापन लेने न पहुंचने के कारण धरना जारी था।