फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sartsrkit nine huts Jlin

सार्टसर्किट से नौ झोपड़ियां जलीं

Sat, 26 Nov 2016 12:18 AM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sartsrkit nine huts Jlin
आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला
 पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू जनोबीपट्टी गांव में शुक्रवार की दोपहर सार्टसर्किट से आग लगने के कारण नौ झोपड़ियां जल गईं। इस आगलगी के दौरान घर में रखे अनाज, कपड़े, नकदी आदि जल गए। क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य लोगों ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवारों की मदद की।
विज्ञापन

रहसू जनोबीपट्टी गांव में सार्टसर्किट से आग लग जाने से बनारसी प्रसाद, कैलाश, परमेश्वर, लक्ष्मी, रमेश, रामधारी, नथुनी और महेश आदि की झोपड़ियां जल गईं। गांववालों ने इसकी सूचना फाजिलनगर विद्युत सब स्टेशन और फायर ब्रिगेड को दी। बिजली विभाग के लाइन काटने के बाद अग्निशमन दस्ते और गांववालों ने मिलकर आग बुझाई। नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्या, एसओ पटहेरवा माधव प्रसाद द्विवेदी, हलका लेखपाल राधेश्याम सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश पटेल ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जले घरों की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी। ग्राम प्रधान अरविंद सिंह ने अग्नि पीड़ितों को तत्काल साड़ी, एक-एक हजार रुपये देकर आर्थिक सहायता की और कोटेदार से अनाज देने को कहा। बाद में क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा भी पहुंचे और अग्नि पीड़ितों में राशन वितरित कराया। बसपा नेता जगदीश सिंह ने भी अग्नि पीड़ितों का आर्थिक सहयोग किया। इस दौरान रामदयाल उर्फ गुड्डू, जयश्री प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed