फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sard havaon ne badhaee thand, logon kee dinacharya prabhaavit

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, लोगों की दिनचर्या प्रभावित

Tue, 18 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
sard havaon ne badhaee thand, logon kee dinacharya prabhaavit
सेवरही में ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, लोगों की दिनचर्या प्रभावित
विज्ञापन

पडरौना। शीतलहर के चलते ठंड दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। मंगलवार को कुछ देर के लिए सूर्य का दर्शन तो जरूर हुआ, लेकिन सर्द हवाओं से बढ़ी गलन भरी ठंड में लोगों की कंपकंपी छूट रही है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से निकल रहे हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार सुबह बादल छाए हुए थे और शीतलहर चल रही थी। इससे ठंड और भी बढ़ गई। गलन भरी ठंड में लोग कांप गए। बच्चों को पूरी तरह से गरम कपड़ों से ढककर ही लोग घरों से निकले। गलन भरी ठंड में बच्चों और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे और बूढ़े घर से निकलने में ही परहेज कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर बाद करीब एक घंटे तक हल्की धूप निकली, लेकिन बादल छाए रहने और सर्द हवा चलने से धूप का असर नहीं हुआ। ठंडी हवा के थपेड़े सीधे चेहरे पर लग रहे थे।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड देख नगरपालिका परिषद की तरफ से नगर के सुभाष चौक, छुछिया गेट, तिलक चौक, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, साहबगंज समेत विभिन्न चौराहों और तिराहों पर अलाव जलाया गया है। शाम को सब्जी आदि जरुरी सामान की खरीदारी के लिए घर से निकले लोग बाजार में कार्य निपटाकर जल्द वापस जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवरही स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहने और सर्द हवा चलने की संभावना है। इसके चलते अभी कुछ दिनों तक इसी तरह ठंड बनी रहने की संभावना है।
‘बंद कमने में जलाएं अलाव’
पडरौना नगर के फिजिशियन डॉ. संदीप अरुण ने बताया कि घर में बंद कमरे में अलाव नहीं जलाना चाहिए। लकड़ी के जलने से कार्बन डाई ऑक्साइड निकलती है। कोयला या जली लकड़ी का अवशेष जलाने पर उससे कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस निकलती है, जो सेहत के लिए हानिकारक होती है। कॉर्बन मोनो ऑक्साइड गैस निकलने पर दम नहीं घुटता है। आदमी सोया ही रह जाता है। इसलिए अलाव हमेशा खुले कमरे में जलाना चाहिए।
पछुआ हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
कसया। कुछ दिनों से शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। तापमान में आई गिरावट के साथ चल रही पछुआ हवा ने मंगलवार को मौसम सर्द कर दिया। दिनभर लोग शीतलहर व ठंड की मार झेलते रहे।

ठंड की हालत यह रही कि राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के किनारे ही टायर जलाकर आग से लोग शरीर गर्म करते दिखे। टायर जलाकर आग तापने वाले लोगों का कहना था कि ठंड से बचने के लिए विवश होकर टायर जलाया जा रहा है। टायर जलने से काला धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed